35 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आज से देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत

Array

वैक्सीनेशन अभियान में पहले चरण में 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण

नई दिल्ली: वैक्सीनेशन अभियान की देश में आज से यानी 16 जनवरी से शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज जरूरी है और दूसरे डोज के बाद हीं ये कारगर है। आगे पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.Download now

पहले चरण में 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण
पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने जा रहा है।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज  की रोचक खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

दूसरे चरण में 30 करोड़ का लक्ष्य
दूसरे चरण में इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है। जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनका इस चरण में टीकाकरण किया जाएगा।पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। कोरोना की वैक्सीन आ गई है।

रोचक खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here