28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना संक्रमितों के लिए कांग्रेस ने शुरू की ‘हेलो डॉक्टर’ हेल्प लाईन की शुरुआत

Array

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमितों के लिए कांग्रेस ने शुरू की ‘हेलो डॉक्टर’ हेल्प लाईन की शुरुआत, कोरोना वायरस के कहर के खिलाफ लड़ाई का आगाज करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को मेडिकल हेल्पलाइन ‘हेलो डॉक्टर’ की शुरुआत की। हेल्पलाइन से कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की मदद की जाएगी। इस हेल्पलाइन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लांच किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने चिकित्सकों से भी इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोरोना संक्रमितों के लिए कांग्रेस ने शुरू की ‘हेलो डॉक्टर’ हेल्प लाईन की शुरुआत

राहुल का ट्वीट
मेडिकल हेल्पलाइन लांच करने की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “भारत को एक साथ खड़े होने और लोगों की मदद करने की जरूरत है। हमने एक डॉक्टरी सलाह हेल्पलाइन ‘हेलो डॉक्टर’ की शुरुआत की है। कृप्या चिकित्सकीय परामर्श के लिए +919983836838 पर कॉल करें।” साथ ही राहुल गांधी ने डॉक्टरों से इस पहले से जुड़ने की अपील करते हुए लिखा, “हमें चिकित्सकों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की जरूरत है। कृपया हमसे जुड़ें।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्लाज्मा डोनेशन अभियान
इसके अलावा कांग्रेस ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में प्लाज्मा की जरूरत को देखते हुए प्लाज्मा डोनेशन अभियान की भी शुरुआत की है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने वीडियो संदेश जारी कर कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने की अपील की है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here