27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोनिल के निर्माता बाबा रामदेव की पतंजलि में भी कोरोना ने लगायी सेंध, 83 लोग हुये संक्रमित, बाबा जी की कोरोनिल नहीं है कारगर ?

Array

हरिद्वार: कोरोनिल के निर्माता बाबा रामदेव की पतंजलि में भी कोरोना ने लगायी सेंध, जहां एक तरफ कोरोना के चलते देश में हालात बेकाबू हो रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए दवा (कोरोनिल) बनाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ में भी इस महामारी ने पैर पसार दिए हैं। ख़बरों के अनुसार पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी बाबा रामदेव के तीन अलग-अलग संस्‍थानों में पाए गए हैं। इनमें से 46 कोरोना संक्रमित पतंजलि योग पीठ, 28 योग ग्राम और 9 कोरोना संक्रमित आचार्यकुलम में मिले हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पतंजलि का इंकार
हालांकि पतंजलि की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि बाबा रामदेव के संस्‍थानों में फिलहाल कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रामदेव की हो सकती है जांच
बाबा रामदेव के संस्थानों में मिल रहे रही बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित के चलते अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है । फिलहाल स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराने में जुट गया है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम जरूरत पड़ने पर योग गुरु स्वामी रामदेव की भी कोरोना जांच कर सकती है। माना जा रहा है कि पतंजलि में कोरोना के मामले मिलने के बाद अब हरिद्वार के CMO भी बाबा रामदेव से उनकी कोरोना जांच के लिए कह सकते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here