26.9 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोविड मामलों में आएगी 15 फरवरी तक कमी

Array

भारत में कोरोनावायरस के मामलों में पिछले एक हफ्ते से तेजी से इजाफा हो रहा है. हालांकि, देश में 15 फरवरी तक कोविड के मामलों में कमी आएगी. सरकार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सूत्रों ने बताया कि कुछ राज्यों और मेट्रो शहरों में कोविड के मामले कम होने लगे हैं. इसके अलावा, यहां पर मामलों में स्थिरता भी देखने को मिल रही है. वैक्सीनेशनकी वजह से कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम हो गया है.

सूत्रों ने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समन्वय कर रहा है. फिलहाल देश की 74 फीसदी आबादी का फुली वैक्सीनेशन हो चुका है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 दिसंबर, 2021 को सिर्फ एक राज्य के दो जिलों में ही वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक थी. यह आंकड़ा बढ़कर 6 जनवरी को 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 जिलों तक पहुंचा, जबकि 12 जनवरी को 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 120 जिलों में 10% वीकली पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

24 जनवरी, 2022 को 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 410 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है. यानी एक महीने के अंदर औसतन प्रतिदिन 13 जिलों में कोविड संक्रमण वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है.

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 5 से 10 फीसदी वीकली पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों की संख्या 132 है, जबकि 5 फीसदी से कम साप्ताहिक संक्रमण दर वाले जिलों की संख्या 190 है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here