30 C
Mumbai
Friday, May 8, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई: कोविड -19 अस्पताल में लगी भीषण आग, अस्पताल में 76 संक्रमित भर्ती थे जिसमें 10 संक्रमितों की मौत

Array

मुंबई: शुक्रवार तड़के मुंबई के भांडुप इलाके में एक निजी कोविड -19 अस्पताल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि आग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम मॉल में आग लगी थी, इसी की तीसरी मंजिल पर अस्पताल भी है। इस अस्पताल में 76 से अधिक कोविड संक्रमित भी भर्ती थे। यह घटना तब घटी है जब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को यहां 5,504 नए मामले सामने आए थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है; एक जांच शुरू की गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here