रिपोर्ट – सज्जाद अली नायाणी
देश-विदेश – भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया दुनिया का सबसे तेज़ रफ़्तार वाला सुपरसॉनिक मिसाइल ब्रह्मोस जिसे मिलने जा रहा है, ऐसा पहला देश फ़िलीपींस होगा, जिसके पास ये मिसाइल होगा है।
हिंदुस्तान टाइम्स ने एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि जहां तक फ़िलीपींस सेना का संबंध है, ब्रह्मोस प्रणाली के सौदे पर सहमति हो चुकी है। अब सिर्फ़ क़ीमत पर बातचीत होनी है और हमें आशा है कि अगले साल समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत, इस सौदे के लिए फ़िलीपींस को लोन देने की पेशकश कर सकता है। इसकी क़ीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि फ़िलीपींस कितने मिसाइल ख़रीदता है।
फ़िलीपींस सेना ने अक्टूबर में देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए इस मिसाइल को ख़रीदने में अपनी रुचि दिखाई थी। सतह से दाग़े जाने वाली ब्रह्मोस प्रणाली को पिछले सप्ताह मनीला में एक हथियार एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।
इसके अलावा भारत, वियतनाम, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के साथ इसी तरह की बातचीत कर रहा है।
ब्रह्मोस को संयुक्त रूप से भारत और रूस ने विकसित किया है और यह दुनिया का सबसे तेज़ सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर तक है।
इसे ज़मीन और समुद्र के अलावा युद्धक विमानों से भी फ़ायर किया जा सकता है।