28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

क्यों कंगना ही, राखी सावंत भी चुनाव लड़ सकती हैं, मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने किया कटाक्ष

Array

मथुरा लोकसभा सीट से बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत के चुनाव लड़ने वाले सवाल पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कंगना ही क्यों राखी सावंत भी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। हेमा मालिनी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में थीं।

कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर पत्रकारों ने हेमा मालिनी की राय के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह अच्छा है। मैं अपनी राय के बारे में क्या कह सकती हूं? मेरी राय केवल भगवान पर निर्भर है। हेमा मालिनी ने कहा कि आप केवल मथुरा में फिल्मी सितारों को चाहते हैं। अगर कोई और सांसद बनना चाहता है तो आप उसे नहीं बनने देंगे क्योंकि आपके हिसाब से मथुरा से एक फिल्म स्टार को ही सांसद बनना चाहिए। कल राखी सावंत भी बनेंगी।

बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। इससे पहले वे 2014 में भी मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं थीं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में वृंदावन पहुंचीं थीं। उन्होंने यहां ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में परिवार समेत पूजा की थी। बता दें कि कंगना रनौत ने जयललिता पर बेस्ड फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री का रोल प्ले किया था, उस दौरान कंगना रनौत ने कहा था कि अगर उनके प्रशंसक चाहेंगे तो निश्चित रूप से वे राजनीति में शामिल होना पसंद करेंगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here