33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

खुले में नमाज पढ़ने पर प्रशासन ने गुरुग्राम में लगायी पाबन्दी

Array

हरियाणा के गुरुग्राम में उन आठ स्थानों पर खुले में नमाज अदा करने की अनुमति को रद्द कर दिया है जिसकी जिला प्रशासन ने पहले अनुमति दी थी. साथ ही ये भी कहा गया है कि शहर के अन्य स्थान जहां खुले में नमाज पढ़ने से आस-पास के लोगों को आपत्ति होगी वहां भी अनुमति नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि हिन्दू संगठन लगातार खुले में नमाज़ पढ़ने का विरोध कर रहे थे और अब प्रशासन को इन संगठनों के दबाव में आकर यह फैसला लेना पड़ा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए के ऐतराज के बाद जिला प्रशासन द्वारा खुले में नमाज की अनुमति रद्द की गई है. यश गर्ग ने बताया कि शहर के आठ स्थानों पर नमाज अदा करने की अनुमति को रद्द कर दिया गया है, बाकी अन्य स्थानों पर भी यदि स्थानीय लोगों को आपत्ति होगी तो वहां भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जिला उपायुक्त द्वारा नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों को चिन्हित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है. जिसमें एसडीएम, एसीपी, हिंदू/मुस्लिम संगठन के पदाधिकारी और अन्य सामाजिक संगठन शामिल है. यह कमेटी सभी पक्षों से बातचीत कर यह निर्णय लेगी कि भविष्य में किन स्थानों पर नमाज अदा की जाए.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here