33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गंभीर नहीं है सरकार इस विकराल समस्या के बारे में, वरुण गांधी दिल्ली की बिगड़ती हवा पर बरसे

Array

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न तो लोग और न ही सरकार इस राक्षसी समस्या के बारे में गंभीर है। दिवाली से बाद से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद वरुण गांधी ने इस संकट से निपटने में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच ‘‘समन्वय की कमी’’ पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘न तो सरकार और न ही लोग इस राक्षसी समस्या के बारे में गंभीर हैं। अस्पताल सांस लेने, दिल और फेफड़ों की समस्याओं वाले मरीजों से भरे हुए हैं।’’ वरूण ने सवाल किया, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 10 में से आठ बच्चों को सांस की समस्या है। वर्षों की चर्चा के बाद, कई सरकारी संस्थाओं के बीच चिंता / समन्वय की निरंतर कमी क्यों है?’’

गांधी ने हैरानी जतायी कि क्या समस्या को हल करने की लागत चार करोड़ 60 लाख लोगों के लिए जीवन भर बीमारी के इलाज में आने वाले खर्च से अधिक है? हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने हर साल पैदा होने वाले इस संकट के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदा

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here