30.3 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘गालीबाज’ महिला को मिली जमानत, नोएडा में गार्ड से की थी बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज की थी वायरल वीडियो के बाद FIR

नोएडा की जेपी विश टाउन सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों को गाली देने वाली महिला को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी। बताया जा रहा है कि 50 हजार रुपये के दो बांड भरने के बाद महिला को जमानत दी गई है।

दरअसल, 20 अगस्त को नोएडा की जेपी विश टाउन सोसाइटी में रहने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सुरक्षाकर्मियों को गालियां दे रही थी। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला भव्या राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिला न्यायालय के अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया कि महिला की जमानत के लिए अर्जी डाली गई थी। अदालत ने महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here