34 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गाड़ी का नंबर चुराने का आरोप कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल पर

अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पति अभिनेता विक्की कौशल अपनी एक वायरल फोटो के चलते कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. एक शख्स ने उनपर उसकी गाड़ी का नंबर चुराने का इल्जाम लगाया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि वायरल फोटो में विक्की कौशल जिस बाइक को चलाते नजर आ रहे हैं, उसपर जो वाहन नंबर है वो उसका है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जय सिंह यादव नाम के शिकायतकर्ता ने कहा, “फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है. पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं. यह अवैध है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का उपयोग वह नहीं कर सकते. मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है. मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बात की पुलिस ने भी पुष्टि की है कि उन्हें विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत मिली है. इस मामले की जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि नंबर प्लेट का दुरुपयोग किया गया था या नहीं. मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अगर फिल्म इकाई इंदौर में है, तो उनकी भी जांच की जाएगी.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here