28 C
Mumbai
Thursday, May 9, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात के ठाकाेर समुदाय की लड़कियाें के माेबाइल रखने पर राेक, पकड़े जाने पर पिता को देना होगा 1.50 लाख रु. जुर्माना।

रिपोर्ट-विपिन निगम

बनासकांठा. गुजरात के बनासकांठा के दंतीवाड़ा में ठाकाेर समुदाय ने समाज की अविवाहित लड़कियाें के माेबाइल फाेन रखने पर राेक लगा दी है। यह फैसला ठाकाेर समुदाय के लाेगाें की पंचायत में किया गया है। यह पंचायत रविवार काे जलाेल गांव में हुई थी।

गांव के लाेग पंचायत के इस दकियानूसी फरमान काे अपना ‘संविधान’ बताते हैं।

पंचायत में समुदाय के लाेग अपने लिए नियम तय करते हैं। इस नए नियम के अनुसार अविवाहित लड़कियाें के माेबाइल फाेन रखने पर समाज के नियम का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा। ऐसे में माेबाइल फाेन रखने वाली लड़की के पिता से 1.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि परिवार की सहमति के बिना शादी करने काे अपराध माना जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य जयंतीभाई ठाकाेर ने बताया कि पंचायत में समाजहित में कई फैसले किए गए हैं। यह भी निर्णय लिया गया कि विवाह में फिजूलखर्ची राेकने के लिए डीजे और आतिशबाजी पर राेक रहेगी। माेबाइल फाेन रखने और जुर्माना लगाने के मुद्दे पर चर्चा हुई है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »