27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चली गोलियां, आपस में भिड़े दो गुट

Array

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरके दौरान देश में चल रही ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत के बीच गुजरात में कच्छ जिले के एक संयंत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर भराने के लिए एकत्र 2 समूहों के बीच झड़प के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से फायरिंग कर दी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गुजरात में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चली गोलियां

दो ग्रुप भिड़े
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भचाऊ नगर के निकट मोटा चिराई गांव में ऑक्सीजन भरने के एक संयंत्र के रास्ते को बाधित कर रहे एक वाहन को लेकर कुछ लोग सोमवार रात नाराज हो गए और उनकी वहां प्रतीक्षा कर रहे लोगों के एक अन्य समूह से झड़प हो गई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लोगों को डराने के लिए चलाई गोली
भचाऊ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान राजभा जडेजा नाम के एक आदमी ने एक पिस्तौल निकाली और लोगों को डराने के लिए जमीन में 3 गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here