28.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ग्रामीणों के हाथों पिटती सीबीआई टीम को ओडिशा पुलिस ने बचाया

Array

ओडिशा स्थानीय लोगों के हाथों पिट रही सीबीआई को पुलिस ने बचाया. जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित एक मामले में सीबीआई की टीम जांच के लिए ओडिशा के ढेंकनाल जिले के एक गांव गई थी जहां ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सीबीआई की टीम को ग्रामीणों से बचाया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ग्रामीण सीबीआई की टीम पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सीबीआई की टीम एक शख्स को हाथ पकड़कर ले जाते हुए नजर आती है. फिर अचानक उनके आस-पास मौजूद ग्रामीण टीम पर हमला कर देते हैं और उन्हें लाठी डंडों से मारने लगते हैं. इसके बाद पुलिस आगे आकर उनकी जान बचाती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जुबली कॉलोनी में आरोपी मिथुन नाइक तलाश में पहुंची थी. जानकारी के के मुताबिक आरोपी के परिवारवालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि सीबीआई की टीम बिना स्थानीय पुलिस की जानकारी के आई और अपनी पहचान भी नहीं बताई.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें, बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएम) को प्रसारित करने संबंधी मामले को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को 14 राज्यों में छापेमारी की. इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सीएसईएम को प्रसारित करने, स्टोर करने और देखने में कथित संलिप्तता के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here