34 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ग्रेटा थुनबर्ग ने ट्वीट किया, ”मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं”

नई दिल्ली:ग्रेटा थुनबर्ग, दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर स्वीडन की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेटा ने मंगलवार को किसान अंदोलन को समर्थन एक ट्वीट किया था। ग्रेट ने अपने ट्वीट में लिखा “हम भारत में किसान प्रदर्शन के समर्थन में एकजुटता से खड़े हैं।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

ग्रेटा थुनबर्ग – मैं अभी भी किसानों के साथ

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद, उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश से यह नहीं बदलेगा।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

डिलीट कर दिया था ट्वीट
इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना साझा की गई थी और पांच चरणों में दबाव बनाने की बात कही गई। हालांकि बात में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इस ट्वीट को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

MA news Logo 1 MANVADHIKAR ABHIVYAKTI NEWS

Download now

ढाई महीने से जारी है किसान आंदोलन
गौरतलब है कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ करीब ढाई महीने से चल रहा किसान आंदोलन एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। किसानों के समर्थन में कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज भी उठा रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here