29 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चन्नी सरकार का पंजाब के किसानों को तोहफा, दो लाख तक का कर्ज माफ

Array

चन्नी सरकार का पंजाब के किसानों को तोहफा, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की चन्नी सरकार ने किसानों के दो लाख तक का कर्जा माफ करने का ऐलान किया है। अनुमान के मुताबिक पंजाब सरकार के इस फैसले से लगभग दो लाख परिवारों को राहत मिलेगी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 1200 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

खबरों के मुताबिक इसके तहत पांच एकड़ तक के जमीन मालिकों के दो लाख तक कर्ज पूरी तरह माफ हो जाएंगे। चन्नी सरकार के मुताबिक जमीन गिरवी रखने वाले बैंकों का भी दो लाख तक का कर्ज माफ होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 5.63 लाख किसानों का 4 हजार 610 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली थी। वहीं 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3 हजार 630 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का फायदा मिला था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here