30 C
Mumbai
Friday, May 8, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चुनाव आयोग ने दिया कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र से पीएम मोदी की तस्वीर को हटाने के आदेश

Array

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों से कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट के ऊपर से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के आदेश दिए हैं. तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का पालन करे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तस्वीर का विकल्प तलाशने का भी आदेश
गौरतलब है कि TMC सांसद डैरेके ओब्रायन ने यह आरोप लगाया था कि कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर का विकल्प तलाशने का भी एक आदेश दिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

डेरेक ओ ब्रायन ने की थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि तस्वीरें आचार संहिता का उल्लंघन करती हैं, साथ ही आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को ये भी बताया कि “आदर्श आचार संहिता का स्तर एक स्तर को सुनिश्चित करना है, यह अनुचित प्रचार के रूप में जरुर से गिना जा सकता है।” चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन की शिकायत पर मंत्रालय से जवाब मांगने के कुछ दिनों बाद कहा कि प्रमाणपत्रों के जरिए पीएम “अपने पद और शक्तियों का फायदा उठा रहे थे।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया
वहीँ स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टीकाकरण प्रणाली को चुनावों की घोषणा से पहले डिजाइन किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि प्रमाण पत्र जारी योजना के अनुसार जारी किए गए थे। आदर्श आचार संहिता तो बाद में लागू हुई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here