27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक की इंदौर में पिटाई के मामले में 2 लोग हुये गिरफ्तार

Array

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक चूड़ी बेचने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के युवक के साथ एक भीड़ ने जमकर मारपीट और उसका सामान लोगों में मुफ्त बाँट दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पहले आरोपियों की पहचान न कर पाने पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर ली है जिनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पर चूड़ी बेचने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के साथ बुरी तरह हिंसक भीड़ ने पीटा. चूड़ी बेचने वाले युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों पर गंभीर धाराएं भी लगाई गई है. इंदौर के एस पी आशुतोष बागरी का कहना है की मामला दर्ज कर सख़्त कारवाई की जा रही है, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोतम मिश्रा के मुताबिक़ चूड़ी बेचने वाला संदिग्ध व्यक्ति था, वह अपना नाम हिन्दू बताकर चूड़ी बेच रहा था, उसके पास से दो आधार कार्ड निकले हैं, इसलिए उससे विवाद हुआ. नाम बदल कर घूमने वालों पर सख़्ती तो की जाएगी. बता दें, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार की बड़ी किरकिरी हो रही हैं. वहीँ नरोत्तम मिश्रा के बयान की विपक्ष कड़ी निंदा की है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here