29 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी I

  • गोपाल प्रसाद सैनी

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 13 अप्रैल को है। इसके अलावा रामनवमी इस बार दो दिन तक रहेगी। 9 दिन व्रत रखने वाले 14 अप्रैल को पारण करेंगे। जानिए शुभ मुहूर्त और कन्यापूजन की विधि…

 नवरात्रि के आठवां दिन को अष्टमी कहा जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 13 अप्रैल को है। इस दिन कन्या पूजन के साथ- साथ हवन किया जाता है। वहीं, कन्या पूजन के बाद व्रत खोलते हैं।

13 अप्रैल को सूर्योदय 05:43 पर अष्टमी शुरू होगी। अष्टमी सुबह 08 :19 तक चलेगी। भगवान राम का जन्म नवमी तिथि को कर्क लग्न तथा कर्क राशि में हुआ था। इसके अलावा कन्‍या पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:41 से 08:13 बजे तक है।

अगला मुहूर्त इसके बाद दिन 11:56 बजे से 12:47 बजे तक चलेगा। तीसरा मुहूर्त दिन में 02:28 बजे से 03:19 बजे तक चलेगा। अष्टमी और नवमी के दिन घर में नौ कन्‍याओं को पूरी और हलवे के प्रसाद का भोग लगाएं। और फिर उनका पैर छू कर आशीर्वाद लें।
राम नवमी इस साल दो दिन मनाई जाएगी। रामनवमी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनायी जाती है और इस विशेष दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की विधि विधान से पूजा की जाती है।

13 अप्रैल को सुबह 8:13 बजे के बाद से नवमी शुरू हो जाएगी। नवमी का मुहूर्त अगले दिन 14 अप्रैल को सुबह 06:04 बजे तक है। ऐसे में रामनवमी इस बार दो दिन तक रहेगी। 9 दिन व्रत रखने वाले 14 अप्रैल को पारण करेंगे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »