36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

छत्तीसगढ़ में ITBP के दो जवान नक्सली हमला में शहीद

Array

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए एक नक्सली हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए हैं। हमले को अंजाम देने के बाद नक्सली जवानों का हथियार लेकर फरार हो गए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कडेमेटा में आईटीबीपी कैंप के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर नक्सली मौके से फरार हो गए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की तरफ निकली थी। ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में तीन संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और लाठी करटाम बताया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here