31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जलपाईगुडी में कोहरा बना काल, तीन वाहनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत 18 अन्य घायल

जलपाईगुडी में बोल्डर से लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही मिनीट्रक से टक्कर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात कोहरे के कारण तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात करीब पौने दस बजे जलपाईगुडी के धूपगुड़ी के समीप बोल्डर से लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही मिनीट्रक से टक्कर हो गई और इसी के तुरंत बाद एक कार भी टकरा गई।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

18 अन्य घायल
हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचावकार्य शुरू किया। घायलों को धूपगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज की चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धूपगुड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। निराशा की इस घड़ी में पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here