26.9 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जलभराव से जन जीवन अस्त व्यस्त मूसलाधार बारिश कस्बे के कई क्षेत्रों मे

Array

कल रात से जारी मूसलाधार बारिश से कस्बे के तमाम मोहल्ले जलमग्न हो गए जिसकी वजह से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला फैय्याजपुरा लाइन पार ईदगाह,मोहल्ला कटरा मंगलबाजार,बायपास एवं पटेल चौराहा मे बारिश का पानी निकासी न होने के कारण घरों एवं दुकानों में भर गया जिसकी वजह से करोड़ों का नुकसान होने का अंदेशा है।

उपजिला अधिकारी पवन कुमार एवं नगर पंचायत चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर जलभराव एवं चल रहे सफाई कार्यों का मुआयना किया।इस मौके पर नगर पंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सभासद मो सुहेल,सभासद अरविंद वर्मा,सभासद अनिल शर्मा,पूर्व सभासद खलीक अहमद पप्पू,नगर पंचायत कर्मचारी आफताब आलम,अलीम शेख एवं असलम खान उपस्थित रहे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here