34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जावेद अख्तर का व्यंगात्मक तंज, बोले राहुल को पीएम के रूप में देखने वाला, मोदी को हमेशा के लिए प्रधानमंत्री देखना चाहता है !

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाकर रख दिया है जिसमें उन्होंने राहुल गाँधी को पीएम के तौर पर पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है। जावेद अख्तर ने यह ट्वीट कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को संबोधित करते हुए किया है. इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के पीएम बने रहने को लेकर भी अपनी बात रखी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘श्रीमान सलमान खुर्शीद , आपका विरोधाभासों से लबरेज ‘लोकतंत्र का राजा’ पूरी तरह से दयनीय है. राहुल गांधी विपक्षी नेताओं में से एक के रूप में स्वीकार्य हो सकते हैं, लेकिन जो कोई भी राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखता है, वह श्रीमान मोदी को हमेशा के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कायम रखने की पूरी कोशिश कर रहा है.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सलमान खुर्शीद ने दो फोटो शेयर की थीं. यह फोटो दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की थीं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा था, ‘एक समय रह चुके और भविष्य के लोकतंत्र के राजा.’ तो जावेद अख्तर ने अपनी इस पोस्ट के जरिये सलमान खुर्शीद की उसी पोस्ट का जवाब दिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here