29 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जिग्नेश मेवाणी को स्थानीय अदालत ने जमानत दी

Array

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी कोकराझार की एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है. जिग्नेश मेवानी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर केस दर्ज किया गया था.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मेवाणी को गुरुवार की सुबह गुजरात से गुवाहाटी लाया गया था और फिर सड़क मार्ग से कोकराझार ले जाया गया था. यहां उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से जिग्नेश को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मेवाणी की तीन दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद रविवार देर शाम उन्हें अदालत में पेश किया गया. इस मामले में जिरह रात साढ़े नौ बजे तक चली. कोकराझार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेसर ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया था. मामले की सुनवाई सीजेएम के आवास पर हुई. इस बीच, कांग्रेस ने मेवाणी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन जारी रखा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here