32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

झारखंड में शर्मसार करने वाली घटना, एक महिला से कोरोना पॉजिटिव लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, पीड़िता भी हुई संक्रमित

Array

नई दिल्ली: झारखंड में शर्मसार करने वाली घटना, झारखंड के पाकुड़ में एक 35 साल की महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जिसमें से आठ लोग कोरोना पॉजिटिव थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पीड़िता भी कोरोना संक्रमित
एक न्यूज़ चैनल की खबर के मुताबिक घटना के बाद महिला दो दिन तक अचेत अवस्था में रही. एसपी मणिलाल मंडल ने इस संबंध में बताया कि टीम गठित कर सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी 11 आरोपियों की कोरोना जांच कराई जिसमें 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले. पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है.

दुष्कर्म में महिला के रिश्तेदार भी
एसपी मणिलाल मंडल ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों में पीड़ित महिला के रिश्तेदारों भी शामिल हैं. महिला शाम को शौच करने जा रही थी. उसी वक्त रास्ते में कुछ युवक शराब पी रहे थे. महिला को अकेले देखकर आरोपियों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दो दिन तक रही बेहोश
कुछ दूर झाड़ियों में ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और रिश्तेदारों को बुला लिया और पूरी रात महिला के साथ हैवानियत की. सभी आरोपी सुबह महिला को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए. महिला किसी तरह उठकर घर आई और दो दिन तक अचेत अवस्था में रही.

घात लगाकर बैठे थे आरोपी
घटना के बाद परिजनों ने महिला का पहले इलाज कराया. थोड़ा ठीक होने के बाद महिला मुफस्सिल थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि युवकों को पहले से जानकारी थी कि महिला शाम को शौच करने जाती है. इसके चलते वह सभी हथियार लेकर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जाँच में निकली कोरोना पीड़ित
पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोरोना जांच करवाई. आरोपियों में 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले. वहीं जब पीड़िता की जांच करवाई तो पीड़िता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here