30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

झारखण्ड में पहली महिला मस्जिद बन रही

Array

झारखंड में भारत की पहली ऐसी मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें केवल महिलाएं प्रवेश करेंगी. जमशेदपुर से सटे कपाली के ताजनगर में इसका काम जोरों पर चल रहा है. मस्जिद का नाम सैयदा ज़हरा बीबी फातिमा रखा गया है, जिसके इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नूरजमां ताजनगर में महिलाओं के लिए देश की पहली मस्जिद बनवा रही हैं। वह पहले भी महिलाओं के लिए मदरसा चलाते रहे हैं. जहां 25 से अधिक मुस्लिम महिलाएं दीनी और दुनियावी तालीम हासिल कर रही हैं।

ताजनगरी में महिलाओं के लिए बन रही इस मस्जिद की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के ही हाथ में होगी. इस मस्जिद में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डॉ. नूरज़मान के मुताबिक, जब महिलाओं के लिए यह मस्जिद बनाने का फैसला किया गया तो कई लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यह काम पूरा होना ही चाहिए।

‘सैय्यदा ज़हरा बीबी फातिमा’ मस्जिद का काम इसी साल पूरा हो जाएगा. इसमें महिलाओं को धार्मिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूरजमां का कहना है कि मस्जिद के निर्माण से इलाके की महिलाएं खुश हैं. वहीं मस्जिद बनने पर महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें घर में कैद होकर इबादत नहीं करनी पड़ेगी. वह भी पुरुषों की तरह मस्जिद में नमाज के लिए जा सकेंगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here