28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप’, गिरफ्तारी वारंट पर लंदन में रह रही शेख हसीना की भतीजी का बयान

Array

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने बांग्लादेश में अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में जारी गिरफ्तारी वारंट पर प्रतिक्रिया दी है। ट्यूलिप ने इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और बांग्लादेश में उनके खिलाफ जारी कथित गिरफ्तारी वारंट की जानकारी तक नहीं दी गई।

बता दें कि ढाका के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) ने हाल ही में ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की रिपोर्ट सामने रखी थी। आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से ढाका में एक जमीन का भूखंड हासिल किया। लेकिन सिद्दीक ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि मेरे पास कभी भी बांग्लादेश में कोई ज़मीन नहीं रही है और न ही मैंने किसी को ज़मीन दिलवाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल किया है।

लंदन में अपनी गिरफ्तारी वारंट के बारे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्यूलिप सिद्दीक ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जो उनकी छवि को खराब करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उनके वकीलों ने कई बार बांग्लादेशी अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। साथ ही उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ अब तक कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाए गए हैं और भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

गौरतलब है कि ट्यूलिप ने जनवरी 2024 में ब्रिटेन सरकार में अपने ट्रेजरी मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पारिवारिक रिश्ते सरकार के काम में बाधा बन रहे थे, हालांकि उन्होंने दोहराया कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा और मंत्रिस्तरीय संहिता का उल्लंघन नहीं किया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here