26.9 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

झूठ बोलने में अमेरिकी अधिकारी माहिर हैं: तेहरान

Array

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी अधिकारी झूठ बोलने में माहिर होते हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गुरुवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अवैध अधिकृत इलाक़ों की यात्रा के संदर्भ में एक ट्वीट में लिखाः अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन इस यात्रा में बाइडन के साथ तेल अवीव गए हैं, ताकि दुनिया में बच्चों के सबसे बड़े हत्यारे शासन के लिए बिना शर्त समर्थन की अमरीका की प्रतिबद्धता को अधिक मज़बूदी प्रदान कर सकें।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति बुधवार को तेल-अवीव की यात्रा पर पहुंचे। वहां वे इस्राईली और फ़िलिस्तीनी अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान बाइडन जेद्दाह में इराक़, जॉर्डन और मिस्र के अलावा, फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात करेंगे।

बाइडन की इस यात्रा का उद्देश्य अरब देशों को इस्राईल से नज़दीक करना और सऊदी अरब को तेल उत्पादन में वृद्धि के लिए राज़ी करना है।

कनानी का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने क्षेत्र की अपनी यात्रा की शुरूआत में ही ईरान पर यूक्रेनी लोगों की हत्याओं के समर्थन का आरोप मढ़ दिया, जिससे पता चलता है कि झूठ अमरीकी अधिकारियों की सबसे पसंदीदा चीज़ है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here