33 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

टूलकिट मामले में दिशा रवि को तीन दिनों की न्यायिक हिरासत

Array

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने टूलकिट मामले की आरोपी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि (22) को तीन दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का शुक्रवार को आदेश दिया।

पटियाला अदालत में हुई पेशी
बेंगलुरु निवासी सुश्री रवि की पांच दिनों की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला अदालत में आज पेश किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पूछताछ के पुलिस ने माँगा समय
सरकारी वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान रवि ने टालमटोल की। पुलिस को पूछताछ के लिए और समय की जरूरत है। अदालत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले के एक अन्य आरोपी शांतनु मुलुक, जिसे बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 10 दिनों के लिए अग्रिम जमानत दी है, को पूछताछ के लिए 22 फरवरी यानी सोमवार को बुलाया जाएगा और सुश्री रवि की उस समय पुलिस की जरूरत होगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

ज़मानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई
अपर मुख्य मजिस्ट्रेट आकाश जैन ने दिल्ली पुलिस की मांग को स्वीकार कर लिया। शनिवार को सुनवाई के लिए दिशा रवि की नियमित जमानत याचिका सत्र अदालत में सूचीबद्ध है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

टूलकिट मामले में किया है गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर-क्राइम यूनिट ने दिशा रवि को ‘टूलकिट’ साझा करने के मामले में पिछले सप्ताह बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की तरफ से किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुये साझा की गई ‘टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट’ में सुश्री रवि की कथित भागीदारी के मामले में यह गिरफ्तारी की थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here