28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डिकॉक जा रहे हैं पैटर्निटी लीव पर, नहीं होंगे टेस्ट सीरीज़ में उपलब्ध

Array

भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन स्थित सुपरस्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले मुकाबले के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद दोनों टीमों के बीच इस श्रृंखला का दूसरा एवं तीसरा मुकाबला क्रमशः तीन से सात जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग और 11 से 15 जनवरी के बीच केप टाउन में खेला जाएगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दूसरे एवं तीसरे टेस्ट मुकाबले के शुरू होने से पहले अफ्रीकी टीम के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है. दरअसल बताया जा रहा है कि टीम के 29 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक की पत्नी जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस दौरान डी कॉक अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर वहां उपस्थित रहना चाहते हैं. इसी लिए अफ्रीकी खिलाड़ी ने दूसरे एवं तीसरे टेस्ट मुकाबले से पैटरनिटी लीव पर रहने का फैसला लिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रहीं थी कि वह केवल तीसरे टेस्ट मुकाबले से ही बाहर रह सकते हैं, लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री में चर्चा के दौरान पता चला कि वह आगामी दोनों टेस्ट मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

खैर इस खबर के सामने आने के बाद जहां अफ्रीकी टीम की मुसीबतें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं भारतीय टीम के लिए यह शुकून भरी खबर है. हो भी क्यों नहीं डी कॉक का बल्ला जब मैदान में चलता है तो वह अकेले मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here