28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डॉन 3 का शाहरुख़ ने ऑफर किया रिजेक्ट

Array

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने डॉन 3 का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है. एक रिपोर्ट के मुतााबिक, किंग खान ने डॉन 3 का ऑफर ठुकरा दिया है. शाहरुख खान को डॉन 3 की स्क्रिप्ट पसंद थी लेकिन इस स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट नहीं थे. उन्हें पता है डॉन एक आइकॉनिक रोल है. वो इस रोल को तभी करना पसंद करेंगे जब स्क्रिप्ट के साथ पूरी तरह से कॉन्फिडेंट होंगे.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस का हाल भी बुरा है. ऐसे में शाहरुख खान किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले उसकी सक्सेस को लेकर डबल श्योर होना चाहते हैं. अभी के लिए फरहान अख्तर ने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना शुरू कर दिया है. उम्मीद है वो दोबारा जब शाहरुख खान से डॉन 3 की स्क्रिप्ट के साथ मुलाकात करें तो गुडन्यूज सुनने को मिले.

डॉन 3 अभी भी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही फंसी है. ऐसे में फिल्म को बनने में लंबा वक्त लग सकता है. इसलिए फैंस को किंग खान को बड़े पर्दे पर डॉन के रोल में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. तब तक के लिए फैंस शाहरुख खान को पठान, जवान और डंकी में देखकर एंजॉय कर पाएंगे. पठान, डंकी और जवान 2023 में रिलीज होंगी

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here