35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डोनाल्ड ट्रंप FB पर दो साल के लिए हुए सस्पेंड

Array

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप FB पर, फेसबुक ने दो साल के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है. इससे पहले मई में सोशल मीडिया नेटवर्क के ओवरसाइट बोर्ड ने एफबी पर डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के निलंबन को बरकरार रखने के पक्ष में राय दी थी. अमेरिका के संसद परिसर में 6 जनवरी को हुई हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था. इस घटना के लिए ट्रंप पर अपने समर्थकों को भड़काने के आरोप लगे थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मई में ओवरसाइट बोर्ड ने कहा था कि फेसबुक के लिए अनिश्चितकाल निलंबन की मानक विहीन पेनल्टी लगाना उचित नहीं था. उसने कहा था कि फेसबुक के पास फिर से 7 जनवरी को लगाई गई मनमानी पेनल्टी के खिलाफ जांच कर कोई और पेनल्टी तय करने के लिए 6 महीने का समय है, जिससे उल्लंघन की गंभीरता और भविष्य में नुकसान की आशंका दिखती हो.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर फेसबुक डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने का फैसला करता है तो कंपनी को आगे होने वाले उल्लंघनों का तत्काल पता लगाने में सक्षम होना चाहिए. आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here