26 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तमिलनाडु: पटाखा गोदाम में हुआ धमाका, पांच लोगों की गयी जान

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा इकाई में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here