32 C
Mumbai
Wednesday, May 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तूफान यूनिस का यूरोप में कहर, नौ लोगों की हुई मौत

अटलांटिक महासागर में उठे जबर्दस्त तूफान यूनिस ने इंग्लैंड व आयरलैंड सहित यूरोप के कई देशों पर कहर ढा दिया है। 196 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे अबतक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार तूफान यूनिस पश्चिमी इंग्लैंड के कॉर्नवाल तट से टकराया। इसके असर से समुद्र में जबर्दस्त लहरें उठीं। इस कारण समुद्री सेवाओं के अलावा हवाई सेवाओं और रेल सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। हजारों घरों की बिजली गुल है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

लंदन के प्रसिद्ध ओ2 एरेना सहित सैकड़ों कॉटेज की छतें उड़ गयी हैं। जिस समय तूफान आया, ओ2 एरेना परिसर में एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। आनन-फानन में राहत कार्य चलाकर परिसर को खाली कराया गया। हवा इतनी तेज चली कि ब्रिटेन में 436 उड़ानें रद्द कर दी गयीं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लंदन में एक महिला की कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं, लिवरपुल में एक व्यक्ति की कार पर मलबा गिरने से जान गई। दक्षिणी इंग्लिश काउंटी हैम्पशायर में एक वाहन के गिरे हुए पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। नीदरलैंड्स में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बेल्जियम में तेज हवाओं से एक क्रेन अस्पताल की छत पर गिर गई। एक ब्रिटिश व्यक्ति की नाव से पानी में गिरने के कारण मौत हो गई। वेल्स में बिजली की लाइनें टूटने से एक लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »