30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तेलंगाना सीएम का आरोप: मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर झूठ बोला

Array

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. रविवार को हैदराबाद में चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर झूठ बोला है. कच्चे तेल की कीमतें 2014 में 105 अमेरिकी डॉलर थी और अब ये 83 अमेरिकी डॉलर है. बीजेपी ने जनता से झूठ बोला कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम उन किसानों का समर्थन करेंगे जो 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. पिछले 7 सालों में बीजेपी ने क्या किया है? भारत की जीडीपी पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान से कम है और केंद्र ने बेवजह टैक्स बढ़ाया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राव ने आगे कहा कि अगर आप हम पर अनावश्यक टिप्पणी करते हैं तो हम आपकी (बीजेपी नेताओं की) जुबान काट देंगे. अरुणाचल प्रदेश में चीन हम पर हमला कर रहा है, लेकिन केंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here