34 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली: ऑटो पर गिरा कंटेनर, चार लोगों की मौके पर ही हुई मौत

ऑटो पर गिरा कंटेनर, मौत कहाँ, कब और कैसे आ जाए, कुछ कहा नहीं कहा जा सकता, आज सुबह दिल्ली में ऐसा ही एक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. दरअसल आईटीओ के पास रिंग रोड पर एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया जिसमें ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के मुताबिक कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल, हादसे में मारे गए ऑटो सवार चारों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है. मृतकों में ऑटो ड्राइवर भी शामिल बताया जा रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार सुबह 6:30 बजे हुआ. हादसे की सूचना के बाद पुलिस फरार कंटेनर ड्राइवर के तलाश में जुट गई है. कंटेनर से बरामद कागजात के जरिए ड्राइवर और कंटेनर मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here