28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली के AIIMS में भी अब 22 डॉक्टर हुये कोरोना संक्रमित

Array

नई दिल्ली: दिल्ली के AIIMS में भी अब 22 डॉक्टर हुये कोरोना संक्रमित, देश में बढ़ते कोरोना मामलों ने अब आम लोगों के साथ कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सर गंगाराम अस्पताल के बाद अब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टर समेत 32 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी एक हफ्ते के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित पाए गए कुछ डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों ने NDTV को बताया कि कोरोना संक्रमण के शिकार हुए कर्मचारियों में से कुछ ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली के ही सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोविड-19 की मौजूदा लहर में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (SGRH) में 37 डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं और उनमें से पांच को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढोतरी हुई है और पहली बार 7,000 से ज्यादा मामले आए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

निजी अस्पताल सर गंगा राम हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। कुल 32 डॉक्टर क्वारंटाइन में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here