29 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली के LG अनिल बैजल ने दिया पद से इस्तीफ़ा

Array

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैजल ने निजी कारणों से इस्‍तीफा दिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सेवानिवृत्‍त नौकरशाह बैजल ने नजीब जंग के इस्‍तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल का पद संभाला था. दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों को लेकर भी बैजल का नाम कई मौकों पर चर्चा में रहा था. बैजल 1969 बैच के आईएएस अफसर थे, वे अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कुछ मौकों पर आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को उप राज्‍यपाल अनिल बैजल ने ‘वीटो’ कर दिया जिसे लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. ‘आप’ ने कुछ मौकों पर बैजल पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का भी आरोप भी लगाया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here