28 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली में कोरोना से निपटने के सारे इंतज़ाम का दम भरने वाले केजरीवाल ने केंद्र से कहा, ऑक्सीजन का गंभीर संकट

Array

डॉक्टर कम वैज्ञानिक ‘चिकित्सा मंत्री जी’ का दावा था कि किसी राज्य ने नहीं की मांग, प्रचुुुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना से निपटने के सारे इंतज़ाम का दम भरने वाले केजरीवाल ने केंद्र से कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि यहाँ ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अस्पतालों में कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन
केजरीवाल ने कोरोना के वर्तमान हालात पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि राजधानी में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। वह पुनः केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। कुछ अस्पतालों में कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बचे हैं। दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हम केंद्र सरकार से भी लगातार बात कर रहे हैं। दिल्ली में बड़े स्तर पर ऑक्सीजन बेड्स बढ़ाने का काम भी जारी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ऑक्सीजन बेड बढ़ने पर ज़ोर
उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली में अधिक से अधिक ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर बल देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जा रहा है कि अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीजों में ऑक्सीजन स्तर कम पाया जा रहा है। उनको जल्द से जल्द ऑक्सीजन दिया जा सके, जिससे कि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार आ सके और बेहतर इलाज मिल सके। अधिकारियों ने अवगत कराया कि ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया है और ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का काम त्वरित गति से चल रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here