30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिक हथियारों के ज़खीरे के साथ गिरफ्तार

Array

दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को आधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, ऐसा माना जा रहा है कि वह आने वाले त्योहारों के मौके पर शहर में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास में था.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से जिस संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, वह फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। उसके पास से एक ऐके-47 राइफल सहित अन्य कई हथियार बरामद किए गए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गिरफ़्तार शख्स की पहचान मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है जिस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रावधानों के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। अशरफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवल जिले का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि सोमवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर मोहम्मद अशरफ उर्फ अली नाम के एक पाकिस्तानी शख्स को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अशरफ यहाँ भारतीय नागरिक बनकर रह रहा था। इसके लिए उसने अपना फर्जी नाम मोहम्मद नूरी रख लिया था और आईडी कार्ड भी उसी नाम से बनवा रखा था। वह दिल्ली के शास्त्री नगर के आराम पार्क इलाके में घर लेकर रह रहा था। संदिग्ध पाकिस्तानी ने भारतीय आईडी कार्ड बनाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here