28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देशमुख और मलिक जैसा NCP के एक और बड़े नेता का होगा हाल? मची भाजपा नेता के ट्वीट से हलचल

Array

एनसीपी के एक और बड़े नेता जल्दी ही जेल जाएंगे और उनका हाल अनिल देशमुख और नवाब मलिक जैसा होगा। भाजपा के युवा नेता मोहित कंबोज ने यह ट्वीट किया है और उसके बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज है। ये दोनों ही नेता फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में हैं और जमानत के लिए भी महीनों से इंतजार कर रहे हैं। मोहित कंबोज ने लिखा, ‘इस ट्वीट को सुरक्षित रखें। राकांपा के बड़े नेता का नवाब मलिक और अनिल देशमुख वाला हाल होगा।’ एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री मलिक और देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामलों में मुंबई जेल में हैं। एनसीपी नेता अजित पवार द्वारा एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली सरकार की तीखी आलोचना के बीच कंबोज ने यह ट्वीट किया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ट्वीट पर विवाद के बाद भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने विधानभवन परिसर में कहा कि कंबोज ने निजी हैसियत से यह ट्वीट किया है लेकिन ‘उनका स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत है।’ आशीष शेलार की इस टिप्पणी ने मोहित कंबोज के ट्वीट को लेकर कयासों का दौर और तेज कर दिया है। एनसीपी के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि भाजपा के कुछ प्रवक्ताओं द्वारा इस तरह की घोषणाएं करना और फिर ईडी की कार्रवाई होना पिछले कुछ वर्षों में ‘न्यू नॉर्मल’ बन गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस बोली- भाजपा ने ब्लैकमेलिंग को बना लिया कारोबार

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए ‘ब्लैकमेलिंग’ एक ‘व्यवसाय’ बन गया है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’ यही नहीं मोहित कंबोज को सोशल मीडिया पर एक वर्ग नया किरीट सोमैया भी बता रहा है। बता दें कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद किरीट सोमैया बहुत सक्रिय नहीं हैं। लेकिन जब भी भाजपा विपक्ष में रहती है तो किरीट सोमैया सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखते हैं। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संजय राउत पर भी लगाया था कम्बोज ने आरोप, मलिक से भी भिड़े थे

कई मामलों में किरीट सोमैया खासे ऐक्टिव रहे हैं। ऐसे में अब मोहित कंबोज के ट्वीट को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह युवा किरीट सोमैया हैं। छह महीने पहले मोहित कंबोज ने शिवसेना के फायरब्रांड नेता सांसद संजय राउत पर 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने मनसुख हिरेन मामले में सचिन वाजे पर आरोप लगाते हुए ठाकरे सरकार पर भी निशाना साधा था। यही नहीं कुछ दिनों बाद नवाब मलिक और मोहित कम्बोज के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था। मोहित कम्बोज ने कहा था कि नवाब मलिक जल्दी ही जेल जाएंगे और ऐसा हुआ भी था। ऐसे में अब मोहित कम्बोज के ट्वीट ने कयासों का दौर शुरू कर दिया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here