30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश में पहली बार 24 घंटों में 4,187 कोरोना संक्रमितों की मौत, हुजूर इसका आखिर कौन जिम्मेदार

Array

नई दिल्ली: देश में पहली बार 24 घंटों में 4,187 कोरोना संक्रमितों की मौत कोरोना का प्रकोप हर दिन के साथ घातक होता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण सर्वाधिक मृतकों की संख्या सामने आई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में पहली बार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,01,078 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं जबकि 4,187 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है और वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 38 हजार 270 हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 हो गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 414188 नए मामले और गुरुवार को 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे. इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक कुल एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पिछले 24 घंटों में देश में करीब 23 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. मंत्रालय के अनुसार अब तक 16,73,46,544 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here