25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल द्रविड़ ने पूरी की हेड कोच के लिए आवेदन की औपचारिकता

Array

टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का नाम लगभग पक्का हो चूका है, बस औपचारिकताएं पूरी होना शेष हैं, उन्हीं के तहत द्रविड़ ने आवेदन की औपचारिकता पूरी कर दी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें पहले द्रविड़ हेड कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें लंबी बातचीत के बाद मनाया. हाल ही में राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने हेड कोच की जिम्मेदारी निभाई थी. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में मात दी थी. हालांकि टी20 सीरीज में भारत के कई अहम खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे जिसके चलते टीम इंडिया को हार मिली थी.

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज खेलनी है और वहीं से राहुल द्रविड़ टीम की कमान संभाल सकते हैं. खबरें ये भी हैं कि राहुल द्रविड़ की भूमिका हेड कोच से ज्यादा हो सकती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दरअसल राहुल द्रविड़ ने कई सालों तक भारत के जूनियर खिलाड़ियों के लिए काम किया है. वो अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिता चुके हैं साथ ही इंडिया ए में खिलाड़ियों के विकास के लिए उन्होंने काफी काम किया है. ऐसा माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बावजूद इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों पर नजर रखेंगे. वो इन टीमों के कोच के हेड बन सकते हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

द्रविड़ की भूमिका हेड कोच से ज्यादा बड़ी होगी तो ऐसे में उनका वेतन भी ज्यादा ही होगा. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री को बीसीसीआई साढ़े 8 करोड़ रुपये देती है लेकिन द्रविड़ को उनसे ज्यादा वेतन मिलने की बात सामने आ रही है. द्रविड़ को बीसीसीआई 10 करोड़ रुपये तक दे सकता है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here