30 C
Mumbai
Sunday, May 12, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

धमाका और फायरिंग काबुल के होटल में, काफी लोकप्रिय है यह गेस्ट हाउस चीनी अधिकारी के बीच

अफगानिस्तान की राजधानी में चीनी लोगों के बीच लोकप्रिय गेस्ट हाउस के पास जोरदार धमाका हुआ है। कुछ लोगों ने होटल के अंदर घुसकर गोलीबारी भी की है। काबुल के शाहर-ए-नौ क्षेत्र के निवासियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने एक विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी की आवाज सुनी है। सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले अफगानिस्तान में छह दिसंबर की दोपहर में जलालाबाद शहर के मनी एक्सचेंज मार्केट में जोरदार धमाका हुआ था। जलालाबाद अफगानिस्तान का  पांचवां सबसे बड़ा शहर है। इससे पहले इसी दिन उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की मौत भी हुई थी।

इससे एक सप्ताह पहले समांगन प्रांत के ऐबक शहर में जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ था। 

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान सत्ता पर काबिज है। इसके बाद से अफगानिस्तान में पूरी तरह से इस्लामी शासन लौट आया है। भले ही सत्ता संभालते ही तालिबान ने महिला अधिकारों और मानवाधिकारों का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें महिला व मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। 

तालिबान शासन के बाद से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। बीते एक साल में यहां कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर हमलों में मस्जिदों को निशाना बनाया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »