27.7 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

धारा 370 हटने के बाद पहला मामला : दो कश्मीरी बहनों से भगाकर की शादी, बिहार के युवकों को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस।

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (बिहार): बिहार पुलिस के मुताबिक परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया। ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए।

बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर से भागकर आई दो सगी बहनों के साथ शादी की। कश्मीर पहुंची पुलिस की एक टीम ने सुपौल पुलिस की मदद से दोनों युवकों को पकड़ा और उनको अपने साथ कश्मीर ले गई।

मामला राघोपुर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर में काम करने के दौरान हुआ प्यार

पुलिस ने बताया कि परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया। ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए।

पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

लड़कियों के गायब होने पर उनके पिता ने पुलिस थाने में दोनों युवकों के खिलाफ बेटियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया।

कश्मीर से आई पुलिस टीम ले गई साथ

कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है। लड़कियां बालिग हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »