36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नमाज़ पढ़ने के लिए गुरुग्राम में छह सार्वजनिक जगहों पर देने होंगे पैसे

Array

गुरुग्राम में छह सार्वजनिक जगहों पर नमाज़ पढ़ने के लिए अब पैसे देने होंगे और वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीन उपलब्ध होते ही इन जगहों पर भी नमाज़ बंद हो जाएगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गुरुग्राम उपायुक्त ने सोमवार को कहा कि मुस्लिम और हिंदुओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई फैसले लिए गए. अब नमाज़ का विरोध नहीं होगा. इसमें तय हुआ कि जुमे की नमाज़ 12 मस्जिदों में होगी. छह सार्वजनिक जगहों पर नमाज़ पढ़ने के लिए किराया देना होगा. वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीन उपलब्ध होते ही 6 जगहों पर नमाज़ बंद कर दी जाएगी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विवाद वाले स्थान जैसे कि सेक्टर-37 , सेक्टर-47 और सरहौल गांव में नमाज अदा नहीं की जाएगी. जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में अब कुल 18 स्थानों पर आपसी सहमति बन गई है. गुरुग्राम के जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के सदस्य, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य इमाम संगठन के अनेक मौलवियों ने बैठक कर आपसी सहमति से कुल 18 स्थानों पर नमाज कराने की सहमति बनाई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इनमें से 12 स्थान मुस्लिम समुदाय की मस्जिद या ईदगाह हैं. जबकि छह स्थान जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी तौर पर मामूली रखरखाव के खर्च भुगतान के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके साथ ही एक और भी शर्त रखी गई है कि गुरुग्राम के 19 वक्फ बोर्ड के ऐसे स्थान भी हैं जो कि लीज पर दिए गए हैं या उन पर कब्जा है , उन्हें जिला प्रशासन जैसे ही खाली कराकर मुस्लिम समुदाय को सौंपेगा, वैसे-वैसे जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए छह स्थानों पर नमाज बंद हो जाएगी .

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here