28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नरसिंहानंद जितेंद्र त्यागी की गिरफ़्तारी पर भड़के, बोले-“तुम सब मरोगे”

Array

हरिद्वार में हुई धर्म संसद में एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पहली गिरफ्तारी के रूप में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से धर्म संसद के आयोजक यति नरसिंहानंद भड़क उठे, यहाँ तक कि पुलिस अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा, “तुम सब मरोगे”. हेट स्पीच देने के मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में यति नरसिंहानंद भी शामिल हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी त्यागी को हिरासत में लेने वक्त नरसिंहानंद से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार में बैठे यति नरसिंहानंद अधिकारियों से पूछते दिख रहे हैं कि त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है. अधिकारियों ने समझाया कि त्यागी के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी की जा रही है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नरसिंहानंद ने कहा, “मैं तीनों मामलों में उनके साथ हूं. क्या उन्होंने अकेले ऐसा किया?” अधिकारियों ने नरसिंहानंद से कार से बाहर निकलने के लिए कहा ताकि वे गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ सकें. हालांकि, नरसिंहानंद अपनी बात पर अड़े रहे. अधिकारी उनसे कहते हैं कि “त्यागी स्थिति को समझ रहे हैं”. इस पर नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा, “लेकिन मैं नहीं. वह हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि हेट सपीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में 10 से अधिक लोगों के नाम हैं. इसमें नरसिंहानंद, त्यागी और अन्नपूर्णा शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को उत्तराखंड सरकार को मामले में की गई कार्रवाई पर 10 दिनों के भीतर एक हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश देने के बाद मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here