33 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को ई़डी ने किया गिरफ्तार

Array

आठ घंटे की पूछताछ के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को ई़डी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. नवाब मलिक ने ईडी कार्यालय से बाहर आते हुए हाथ ऊपर हिलाते हुए ‘झुकेंगे नहीं’ जैसी मुद्रा में एनसीपी कार्यकर्ताओं को इशारा किया. लेकिन उन्हें ईडी अधिकारियों ने मीडिया से बात करने का मौका नहीं दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नवाब मलिक को सफेद रंग की इनोवा गाड़ी में ईडी कार्यालय से बाहर ले जाया गया. उन्हें मेडिकल चेक अप के लिए जे.जे, अस्पताल लाया गया. मेडिकल चेक अप के बाद उन्हें अदालत में हाजिर किया जाएगा.

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी और दाऊद इब्राहिम से संबंधित लोगों के आर्थिक लेन-देन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कुछ दिनों पहले ठाणे जेल से दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ की. इकबाल कासकर ने अपनी पूछताछ में नवाब मलिक का नाम लिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आठ घंटे की ईडी पूछताछ के बाद जैसे ही नवाब मलिक दक्षिण मुंबई के ईडी कार्यालय से बाहर आए बड़ी तादाद में जमा एनसीपी कार्यकर्ताओं ने ‘झुकेंगे नहीं-झुकेंगे नहीं’ की घोषणा शुरू कर दी. नवाब मलिक ने भी संकेत देते हुए कहा झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी ऐसा हाथ हिलाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को इशारा किया. लेकिन ईडी अधिकारियों ने उन्हें ना तो मीडिया से बात करने का मौका दिया और ना ही कार्यकर्ताओं से.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि अदालत में ईडी कोर्ट के सामने प्राथमिक सबूत पेश करेगी. क्योंकि कस्टडी की मांग के लिए जांच एजेंसी को अरेस्ट करने की वजह के तौर पर प्रारंभिक सबूत दिखाना पड़ता है. इसके बिना अरेस्ट करना गैरकानूनी होता है. इसके बाद नवाब मलिक के वकील भी कस्टडी के खिलाफ यह दलील पेश करेंगे कि उनके खिलाफ राजनीतिक मकसद से कार्रवाई की जा रही है. इसलिए सबूत के वैल्यू को देखते हुए कोर्ट फैसला देगा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here