32 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नव वर्ष के पहले दिन ही वाणिज्यिक (कामर्शियल) गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को झटका, चार बड़े महानगरों में दामों में वृद्धि

Array

रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं

नयी दिल्ली : नव वर्ष के पहले दिन तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक (कामर्शियल) गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को झटका देते हुए, देश के चार बड़े महानगरों में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम में 16.50 रुपए से लेकर 22.50 रुपये तक वृद्धि की है। जबकि रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाला सिलेंडर दिल्ली में 17 रुपये बढ़कर 1332 रुपये से 1349 रुपये का हो गया है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.Download now

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की पहले की कीमत 694 रुपये ही है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये, मुंबई में 694 रुपये और चेन्नई में 710 रुपये है।गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 15 दिसंबर को 50 रुपये का इजाफा किया गया था।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज  की रोचक खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

नव वर्ष के पहले दिन चार बड़े महानगरों में दामों में वृद्धि, वाणिज्यिक इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर कोलकाता में 22.50 रुपये बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपये हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपये महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपये बढ़ी है और यह 1446.50 रुपये से 1463.50 रुपये का हो गया है।

सरकार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों को सब्सिडी दर पर देती है। इससे अधिक लेने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य अदा करना होता है। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here