31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाइजीरिया के चर्च में मची भगदड़ से हुई 31 लोगों की मौत, बच्चों की संख्या ज़्यादा

Array

नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को एक चर्च कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि शनिवार चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ गेट तोड़कर घटनास्थल तक पहुंच गई, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हताहतों में अधिकांश बच्चे थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के अनुसार, दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से लिखा है कि- उन्होंने कहा, “उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। हताहतों में ज्यादातर बच्चे थे। “

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीएनएन ने राज्य पुलिस की एक प्रवक्ता ग्रेस वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको का हवाला देते हुए बताया कि भगदड़ के समय यह अभियान शुरू भी नहीं हुआ था। वोयेंगिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा कि भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, इस तथ्य के बावजूद कि गेट बंद था, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई। वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा, “31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here